Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरराहुल की ताजपोशी पर कांग्रेस नेता शहजाद पूनावाला का सवाल- क्‍या अध्‍यक्ष...

राहुल की ताजपोशी पर कांग्रेस नेता शहजाद पूनावाला का सवाल- क्‍या अध्‍यक्ष पद गांधी नाम वालों के लिए ही रिजर्व है?

शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी को एक पत्र लिखकर पूछा है कि, ‘क्या कांग्रेस में अध्यक्ष पद प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सिर्फ ‘गांधी’ नाम वालों के लिए ही रिजर्व है?’

नई दिल्ली (एजेंसीज) : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बेहद नाजुक समय में एक साथ दो विवादों से दो-चार हो रहे हैं। गुजरात चुनाव के लिए प्रचार अभियान चरम पर है। बुधवार को राहुल गांधी द्वारा सोमनाथ मंदिर में दर्शन से पहले कथित तौर पर गैर हिन्दू रजिस्टर में नाम दर्ज करने का विवाद अभी थमा नहीं है कि वह एक दूसरे विवाद में घिर गये हैं।

ये विवाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से जुड़ा है। ऐसे वक्त में जब राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है, उनकी ही पार्टी के एक युवा नेता ने ये कहकर सनसनी मचा दी है कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए हो रहे चुनाव में धांधली की जा रही है। इस आरोप को लगाने वाले शख्स का नाम है शहजाद पूनावाला।

पूनावाला टीवी स्टूडियो में कांग्रेस का युवा चेहरा माने जाते हैं। वह अक्सर प्राइम टाइम डिबेट में पार्टी का पक्ष रखते हैं और कांग्रेस की नीतियों को डिफेंड करते हैं। लेकिन गुजरात चुनाव से ऐन पहले राहुल गांधी की ताजपोशी पर सवाल खड़े कर शहजाद पूनावाला ने 10 जनपथ से लेकर 12 तुगलक लेन तक तहलका मचा दिया है।

सियासत ने दो सगे भाइयों में खड़ी कर दी है दीवार।

सियासत ने एक बार फिर से दो सगे भाइयों में दीवार खड़ी कर दी है। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा इस मसले को लेकर दो भाइयों में दूरी इतनी बढ़ी कि बड़े भाई ने छोटे से अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिये। कुछ-कुछ फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी लगने वाली ये कहानी हकीकत है। ये दोनों भाई हैं टीवी डिबेट्स में अक्सर दिखने वाले शहजाद पूनावाला और तहसीन पूनावाला।

कांग्रेस नेता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस पर हमला किया है और कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव फिक्स है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये चुनाव के नाम पर मजाक है। पूनावाला ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर चैलेंज किया है कि उन्हें पहले पार्टी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहिए फिर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहिए।

शहजाद पूनावाला के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में जो भी डिलिगेट्स वोट डालते हैं उनकी नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करते हैं और इन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति सोनिया गांधी करती हैं। शहजाद पूनावाला ने पूछा है कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष पद सिर्फ “गांधी” सरनेम वालों के लिए ही रिजर्व हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments