Thursday, May 28, 2026
Homeराजनीतिज्योति रौतेला ने Priyanka Gandhi से की मुलाकात, चुनावी रणनीति पर चर्चा

ज्योति रौतेला ने Priyanka Gandhi से की मुलाकात, चुनावी रणनीति पर चर्चा

नई दिल्ली। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में ज्योति रौतेला ने नई दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद Priyanka Gandhi से मुलाकात की।

इस दौरान उत्तराखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, महिला शक्ति की भूमिका और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। ज्योति रौतेला ने प्रियंका गांधी को देवभूमि उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी ने आगामी चुनावी वर्ष को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जनता के बीच पहुंचने और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के निर्देश दिए।

बैठक के बाद ज्योति रौतेला ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों और संगठन विस्तार पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments