Friday, July 24, 2026
Homeराजनीतिपरिवर्तन संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में भाजपा पर हमलावर होगी कांग्रेस,...

परिवर्तन संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में भाजपा पर हमलावर होगी कांग्रेस, पेपर लीक और चढ़ावा चोरी बनाएगी बड़ा मुद्दा

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने भाजपा को घेरने के लिए अपनी रणनीति तेज कर दी है। नई दिल्ली में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में परिवर्तन संकल्प यात्रा के दूसरे चरण और आगामी चुनावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि परिवर्तन संकल्प यात्रा का दूसरा चरण दो से पांच अगस्त तक देहरादून जिले की विधानसभा सीटों में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर की विधानसभा क्षेत्रों में भी यात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस इस दौरान पेपर लीक प्रकरण, छात्रों के हित, युवाओं को रोजगार, मंदिरों में चढ़ावा चोरी और भाजपा सरकार की नीतियों को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाएगी।

बैठक में आठ अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उत्तराखंड दौरे पर भी चर्चा हुई। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार हल्द्वानी में कार्यकर्ता रैली आयोजित की जाएगी। वहीं, अगस्त में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी की उत्तराखंड में रैलियां कराने की भी तैयारी है। कांग्रेस इस बार दोनों नेताओं की सभाएं पर्वतीय जिलों में कराने का प्रयास कर रही है। मौसम खराब होने के कारण चार जून को राहुल गांधी का अल्मोड़ा और पौड़ी दौरा नहीं हो सका था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी पेपर लीक और मंदिरों में चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उनका दावा है कि भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस के पास पर्याप्त मुद्दे हैं और प्रदेश की जनता 2027 में सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments