Friday, July 24, 2026
Homeदेहरादूनयूकेएसएसएससी ने स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की अंतिम आंसर की जारी, एक...

यूकेएसएसएससी ने स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की अंतिम आंसर की जारी, एक प्रश्न हटाया, एक के दो सही उत्तर

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की अंतिम आंसर की जारी कर दी है। आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया में एक प्रश्न को हटाने के साथ ही एक अन्य प्रश्न के दो सही उत्तर मान्य किए हैं।

आयोग ने विभिन्न विभागों में 416 पदों पर भर्ती के लिए 14 जून 2026 को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा की संशोधित आंसर की जारी की है। इसके अनुसार, पेपर सीरीज-ए का प्रश्न संख्या 85, सीरीज-बी का 83, सीरीज-सी का 93 और सीरीज-डी का 96 मूल्यांकन से हटा दिया गया है। अब अभ्यर्थियों का मूल्यांकन 100 के बजाय 99 प्रश्नों के आधार पर किया जाएगा।

इसके अलावा, आयोग ने पेपर सीरीज-ए के प्रश्न संख्या 34, सीरीज-बी के 62, सीरीज-सी के 76 और सीरीज-डी के 40 के लिए दो सही उत्तर (विकल्प C और D) मान्य किए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 21 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद आयोग ने परीक्षा रद्द कर दी थी। राज्य सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इसके बाद आयोग ने भर्ती परीक्षा का दोबारा आयोजन 14 जून 2026 को किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments