भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चार वर्षों में सरकार की कोई ठोस उपलब्धि सामने नहीं आई है।
प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम सीमा पर पहुंच चुके हैं, जबकि सरकार अपने कार्यकाल का जश्न मनाने में लगी हुई है।
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले नौ वर्षों में सरकार लोकायुक्त का गठन तक नहीं कर पाई, जो कि पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए बेहद जरूरी है।
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब सरकार की नीतियों से निराश हो चुकी है और आने वाले समय में इसका असर चुनावों में देखने को मिलेगा।

