नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परेड ग्राउंड में आयोजित “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश को 401.86 करोड़ रुपये की 74 विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी।
इनमें 99.44 करोड़ रुपये की 33 योजनाओं का शिलान्यास और 302.42 करोड़ रुपये की 41 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी विकास योजनाओं को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
प्रमुख लोकार्पित योजनाएं
लोकार्पण की गई योजनाओं में शहरी विकास, सीवरेज, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट शामिल हैं—
- नमामि गंगे के तहत सपेरा बस्ती में 15 MLD क्षमता का एसटीपी निर्माण
- आराघर चौक से मोधरोवाला और सहारनपुर चौक से पथरीबाग तक सीवर लाइन बिछाने के कार्य
- इंदिरानगर, ओम सिटी, कुसुम विहार और चमन विहार क्षेत्रों में सीवरेज और जल निकासी सुधार योजनाएं
- चन्दरनगर में शव विच्छेदन गृह परिसर में सीएमएसडी स्टोर और शीत श्रृंखला निर्माण
- पशुलोक ऋषिकेश में हीफर रियरिंग फार्म का विस्तार
- चकराता में बालिका छात्रावास और नहरों का जीर्णोद्धार
- डोईवाला और आसपास क्षेत्रों में घाट निर्माण व बाढ़ सुरक्षा कार्य
- विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आंतरिक मार्गों, इंटरलॉकिंग टाइल्स और सड़कों का निर्माण
- कई मोटर मार्गों जैसे जगतपुर-दुधई, पैधा-मझौन, कोटी-डिमऊ, बाड़वाला-जुड्डो मटोगी आदि का अपग्रेडेशन
- देहरादून के विभिन्न राजकीय इंटर कॉलेजों में भवन निर्माण
- छिद्दरवाला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सेलाकुई में 100 बेड का मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल
- जरूरतमंद बच्चों के पुनर्वास के लिए विशेष शैक्षणिक और मनोरंजन सुविधाओं का निर्माण
प्रमुख शिलान्यास योजनाएं
शिलान्यास की गई योजनाओं में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया गया—
- साकेत कॉलोनी और कैनाल रोड क्षेत्र में सीवरेज नेटवर्क विस्तार
- मसूरी क्षेत्र में बांदल नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य
- सुसवा और जाखन नदी के किनारे बस्तियों की सुरक्षा योजनाएं
- डोईवाला, विकासनगर और सहसपुर में नहरों का जीर्णोद्धार और सिंचाई सुधार
- नागल-ज्वालापुर से डोईवाला तक सड़क चौड़ीकरण
- ऋषिकेश और डोईवाला क्षेत्र में आंतरिक सड़कों और संपर्क मार्गों का निर्माण
- राजकीय कृषि बीज भंडार और स्कूल भवनों का निर्माण
- राजपुर रोड क्षेत्र में पेयजल योजना को सुदृढ़ करने की परियोजना
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के संतुलित और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और इसी दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

