Thursday, August 20, 2026
Homeराजनीतिविधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, पदाधिकारियों के बीच जल्द होगा...

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, पदाधिकारियों के बीच जल्द होगा काम का बंटवारा

नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने संगठन को सक्रिय करने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की टीम में जल्द ही पदाधिकारियों के बीच काम का बंटवारा कर जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। इस संबंध में आज नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी सैलजा के साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ एसआईआर प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन दर्ज की जा रही आपत्तियों को लेकर भी कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा की गई। पार्टी की ओर से संगठन को चुनावी तैयारियों के लिहाज से सक्रिय करने और पदाधिकारियों को क्षेत्रवार व जिम्मेदारी के अनुसार काम सौंपने पर मंथन किया गया।

दरअसल, सात अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित की गई थी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में गठित कार्यकारिणी में 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव बनाए गए हैं। अब इन पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी और काम का दायित्व सौंपा जाना है।

बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि आगामी चुनाव के मद्देनजर उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिवों से किस तरह का काम लिया जाए और संगठन में उनकी भूमिका किस क्षेत्र में तय की जाए। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ चुनावी तैयारियों को गति देने पर भी जोर दिया जा रहा है।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments