Friday, July 24, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के पांच जिलों में येलो अलर्ट, देहरादून समेत कई क्षेत्रों में...

उत्तराखंड के पांच जिलों में येलो अलर्ट, देहरादून समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार देहरादून जिले के चकराता, मसूरी, डोईवाला और ऋषिकेश, उत्तरकाशी के पुरोला, पौड़ी गढ़वाल के एकेश्वर और कोटद्वार सहित आसपास के इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदी-नालों और बरसाती गधेरों के किनारे नहीं जाने की अपील की है।

वहीं, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की सुबह की रिपोर्ट के अनुसार देहरादून जिले के विकासनगर और कालसी क्षेत्र में हल्की बारिश दर्ज की गई है, जबकि अन्य तहसीलों में बादल छाए हुए हैं। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान औसत 13.71 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments