Tuesday, July 14, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में गर्मी और उमस का डबल अटैक, 19 जुलाई तक राहत...

उत्तराखंड में गर्मी और उमस का डबल अटैक, 19 जुलाई तक राहत के आसार कम

देहरादून। उत्तराखंड में बीते दो दिनों से मौसम शुष्क बने रहने के कारण गर्मी के साथ उमस ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के चलते मैदानों से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों तक लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

रविवार के बाद सोमवार को भी प्रदेशभर में मौसम साफ रहा और दिनभर चटक धूप खिली रही। मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अन्य मैदानी और पर्वतीय जिलों में भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 14 जुलाई को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश के दौर पड़ने की संभावना जताई गई है।

राजधानी देहरादून में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि 19 जुलाई तक प्रदेश के मौसम का मिजाज लगभग इसी तरह बना रह सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments