Monday, June 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में फिर बढ़ेगी गर्मी, अगले दो-तीन दिनों में तापमान चढ़ने के...

उत्तराखंड में फिर बढ़ेगी गर्मी, अगले दो-तीन दिनों में तापमान चढ़ने के आसार

देहरादून। जून की शुरुआत में बारिश, बर्फबारी और तेज तूफान के चलते मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन अब प्रदेश में गर्मी फिर से अपने तेवर दिखाने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी दो-तीन दिनों में मैदान से लेकर पहाड़ तक अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि तापमान बढ़ने का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। हालांकि पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है, जिससे कुछ स्थानों पर राहत मिल सकती है।

रविवार को दिनभर चटक धूप खिली रही, जिसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के करीब है।

प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम का यही हाल देखने को मिला। बीते दिनों हुई बारिश के कारण तापमान सामान्य से नीचे चला गया था और लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments