हल्द्वानी: कुमाऊं विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम सहित स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। सत्र 2026-27 में दाखिले के इच्छुक छात्र-छात्राएं अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इंटरमीडिएट पास विद्यार्थी Samarth Portal के माध्यम से यूजी प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस प्रक्रिया के तहत डीएसबी परिसर नैनीताल, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, महिला महाविद्यालय हल्द्वानी समेत अन्य संबद्ध सरकारी व निजी कॉलेजों में प्रवेश के लिए विकल्प चुन सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथि:
पंजीकरण की अंतिम तिथि: 31 मई 2026
रजिस्ट्रेशन शुल्क:
- आवेदन के लिए 50 रुपये ऑनलाइन शुल्क देना होगा
- एक बार पंजीकरण करने के बाद छात्र 10 अलग-अलग कॉलेजों/कोर्सों में आवेदन कर सकते हैं
कुवि की समर्थ पोर्टल नोडल अधिकारी डॉ. उमंग ने बताया कि मई के अंत तक आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जून के पहले सप्ताह में कॉलेज स्तर पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जून में ही एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और जुलाई से नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
जरूरी निर्देश:
- आवेदन करते समय अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी ही उपयोग करें
- नाम, पिता का नाम आदि की स्पेलिंग ध्यान से भरें
ABC ID अनिवार्य:
नई शिक्षा नीति के तहत Academic Bank of Credits (ABC) आईडी बनाना जरूरी है। छात्र DigiLocker या ABC पोर्टल के जरिए आधार नंबर की मदद से यह आईडी बना सकते हैं और आवेदन के दौरान इसे दर्ज करना अनिवार्य होगा।

