Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रधानमंत्री मोदी का संबोधन जारी, कहा- 'हमारा फोकस उत्‍तराखंड का पर्यटन बढ़ाने...

प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन जारी, कहा- ‘हमारा फोकस उत्‍तराखंड का पर्यटन बढ़ाने पर’

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऋषिकेश के आइडीपीएल स्थित हाकी मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। इसके माध्यम से वह गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल व हरिद्वार संसदीय सीटों को साधेंगे।

  • कहा कि युवाओं को होम स्‍टे, गेस्ट हाउस, दुकान, ढाबा आदि खोलने के लिए सरकार मदद कर रही है। जब कांग्रेस की सरकार थी तब नौजवानों के हिस्से का पैसा बिचौलिए खा जाते थे। आज उनके हिस्से का पैसा सीधा उनके बैंक खातों में पहुंच रहा है।
  • कहा कि पर्यटन बढ़ाने का मतलब है कि रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर खुलेंगे। उत्तराखंड में हो रहे विकास से अब पलायन भी रुकेगा। उत्तराखंड के नौजवानों ने 1000 से अधिक स्टार्टअप शुरू किए हैं।
  • चारधाम अल वेदर परियोजना के तहत बदरीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री तथा यमुनोत्री को कई किलोमीटर लंबे हाईवे से जोड़ा गया है। आने वाले समय में उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। यह इसलिए संभव हुआ क्‍योंकि भाजपा सरकार की नीति स्पष्ट है।
  • कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। दिल्ली से देहरादून की दूरी को कम करने का काम किया जा रहा है। आदि कैलाश, ओम पर्वत के दर्शन के लिए हेलीकाप्टर सेवाएं शुरू की गई है। हेमकुंड के लिए रोपवे सुविधा बनने से सुविधा होगी। जिनकी दूरी को तय करने के लिए कई घंटे लगते थे उन्हें अब कुछ समय में ही पूरा कर लिया जाएगा।
  • हमारा फोकस इस बात पर है कि देश के किसी भी हिस्से से पर्यटकों के लिए उत्तराखंड के कोने-कोने तक पहुंचना आसान हो जाए। इसलिए देवभूमि में रोडवेज, रेलवे तथा हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।
  • कहा कि उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा देकर सरकार रोजगार के नए अवसर तैयार कर रही है।
  • इस दौरान प्रधानमंत्री ने जनसभा में मौजूद जनता से 19 अप्रैल तक इस उत्साह को बनाए रखने को कहा। कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में बनी बुलेटप्रूफ जैकेट दी। उनके संबोधन के दौरान पूरा पंडाल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा।
  • पीएम मोदी ने कहा कि जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार थी तब-तब दुश्मन ने फायदा उठाया। आज देश में मोदी की मजबूत सरकार है इसलिए 370 खत्म करने का साहस दिखाया। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया। महिलाओं को लोकसभा तथा विधानसभा में आरक्षण दिया। कांग्रेस की सरकार होती तो वन रैंक ऑन पेंशन लागू न होती।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है देवताओं का आह्वान हुड़के से निनाद किया जाता है। आज देश में ऐसी सरकार है जिसने पिछले 10 वर्ष में भारत को पहले के मुकाबले ज्‍यादा मजबूत कर दिया है।
  • ऋषिकेश में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कल मैं भारत के दक्षिणी छोर पर सागर तट पर बसे तमिलनाडु में था और वहां भी लोग कह रहे हैं-फिर एक बार मोदी सरकार। आज हिमालय की गोद में बाबा केदार और बद्रीविशाल के चरणों में हूं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन शुरू हुआ। उन्‍होंने गढ़वाली में उद्बोधन शुरू किया।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उद्बोधन शुरू। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड का विकास हो रहा है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन की बदौलत से पहाड़ों पर रेल का सपना सच हो रहा है। पीएम मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। विधानसभा चुनाव में समान नागरिक संहिता का वादा जो किया था वो पूरा कर लिया है।
  • पीएम मोदी की जनसभा शुरू हो गई है।
  • पीएम मंच पर पहुंचे तो भाजपा के तीनों प्रत्याशियों ने पीएम को प्रतिक चिह्न देकर स्वागत किया। भाजपा की महिला नेत्रियों ने पीएम को चुनरी उड़ाकर स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने मंच पर हुड़का बजाया।
  • सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्‍तराखंड का पारंपरिक वाद्य यंत्र हुड़का भेंट किया।
  • अब पीएम कुछ ही देर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • पीएम मोदी मंच पर पहुंचे। मंगलाचरण से हो रहा स्वागत।
  • पीएम मोदी के पहुंचने से पहले सीएम धामी समेत कई कैबिनेट मंत्री मंच पर मौजूद रहे।
  • पीएम मोदी का हेलीकॉप्‍टर आइडीपीएल मैदान में उतरा।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा पूजा किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments