Friday, June 26, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में मानसून की दस्तक जल्द, अगले 3-4 दिनों में बारिश के...

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक जल्द, अगले 3-4 दिनों में बारिश के लिए अनुकूल मौसम

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में अगले तीन-चार दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इससे पहले गुरुवार को मानसून उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज और मोतिहारी तक पहुंच चुका है।

26 जून को राज्य के पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य बना रहा। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments