Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखण्ड में 1544 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आज ही करें...

उत्तराखण्ड में 1544 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आज ही करें आवेदन, ये रहा लिंक

नई दिल्ली। उत्तराखण्ड में सरकारी शिक्षक भर्ती के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड में गढ़वाल मण्डल तथा कुमाऊँ मण्डल के अंतर्गत सहायक अध्यापक (एलटी) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। कुल 1544 पदों के लिए की जा रही उत्तराखण्ड सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी शुक्रवार, 12 अप्रैल को समाप्त होने जा रही है।

UKSSSC Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन
ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे उत्तराखण्ड सहायक अध्यापक भर्ती  के लिए अपना अप्लीकेशन आधिकारिक वेबसाइट, uksssc.net.in पर सबमिट कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवार पहले पोर्टल पर पंजीकरण करें और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित 300 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 150 रुपये ही है।

UKSSSC Recruitment 2024: कौन कर सकता है आवेदन?
उत्तराखण्ड सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सम्बन्धित दो विषयों के साथ स्नातक होना चाहिए और मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड या एलटी डिप्लोमा किया होना चाहिए। चार वर्षीय बीएएड या बीएससीएड उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2024 को 21 वर्ष से कम तथा 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments