उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह और शाम ठंडक बढ़ने लगी है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का यही रुख बने रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है।

.jpeg)
.jpeg)

