Sunday, October 25, 2026
Homeखास खबरचार माह में चारों धामों की आय हुई 21 करोड़ के पार;...

चार माह में चारों धामों की आय हुई 21 करोड़ के पार; दिल खोल कर चढ़ावा चढ़ा रहे श्रध्दालु

आय बढ़ने से मंदिर समितियों के पदाधिकारियों के चेहरे खिले हुए हैं. आय बढ़ने से मंदिरों के रुके हुए निर्माण कार्य पूरे होने के साथ ही आपदा से प्रभावित हुई मंदिरों की जरूरी सुविधाओं में सुधार की उम्मीदें लगाई जा रही हैं. मंदिर समितियां भी श्रद्धालुओं के हितों से जुड़ी योजनाओं पर काम करने की तैयारी में जुट गई हैं.

देहरादून: (संवाददाता)
आपदा के चार वर्ष बाद इस बार चारधाम में जुटे रिकार्ड श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भी खूब धन वर्षा की है. इस वर्ष चार माह के भीतर चारों धाम की आय करीब 21 करोड़ पार कर गई. पिछले पांच सालों में यह आय सबसे ज्यादा आंकी गई है. चर्चा है कि प्रदेश में भाजपा की सत्ता आने व आध्यात्मिक गुरू श्री सतपाल महाराज के पर्यटन एवं तीर्थाटन मंत्रालय संभालने के बाद ही यह सब संभव हो पाया है. इसमें दो राय नहीं कि महाराज के आध्यात्मिक व्यक्तित्व और स्वच्छ राजनीति छवि ने पूरे देश में एक सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया है जिस कारण इस बार यात्रियों की संख्या मेें भी जबदस्त इजाफा हुआ है.

इसे ईश्वरीय कृपा ही कहा जाये कि भारी वर्षा के बाद भी इस बार चार धाम यात्रा बेहतर रही. हालांकि अभी धामों के कपाट बंद होने में डेढ़ माह का समय शेष है. ऐसे में आय का आंकड़ा 30 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है. 28 अप्रैल को गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा ने मई में रफ्तार पकड़ी. मौसम ने साथ दिया और धामों में हर माह तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ. 2013 की आपदा के बाद यहां श्रद्धालुओं की उपस्थिति के अलावा आय भी बुरी तरह प्रभावित हो गई थी. मंदिर समितियों के लिए रख-रखाव और पूजा-पाठ के खर्चे निकालना भी मुश्किल हो गया था. मगर इस बार चारों धाम में जुटी भीड़ ने न केवल धामों की रौनक लौटाई, बल्कि आय के भंडार भी भर दिए. गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर में इस वर्ष विभिन्न स्रोतों से करीब 21 करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि पहुंची है.

आय बढ़ने से मंदिर समितियों के पदाधिकारियों के चेहरे खिले हुए हैं. आय बढ़ने से मंदिरों के रुके हुए निर्माण कार्य पूरे होने के साथ ही आपदा से प्रभावित हुई मंदिरों की जरूरी सुविधाओं में सुधार की उम्मीदें लगाई जा रही हैं. मंदिर समितियां भी श्रद्धालुओं के हितों से जुड़ी योजनाओं पर काम करने की तैयारी में जुट गई हैं. श्रीबदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफे से धामों की आय में बढ़ोत्तरी हुई है. आपदा के बाद अब जाकर अच्छी आय हुई है. इससे काफी हद तक समिति पूर्व में हुए नुकसान की भरपाई कर सकेगी. अभी डेढ़ माह में आय और बढ़ने की उम्मीद हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments