Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किये केदानाथ-बदरीनाथ के दर्शन; मौसम ने दिया साथ

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किये केदानाथ-बदरीनाथ के दर्शन; मौसम ने दिया साथ

  • राष्ट्रपति ने केदार व बद्रीनाथ जी के दर्शन किये 
  • मौसम ने भी साथ दिया 
  • 11:15 बजे वह बदरीनाथ पहुंचे.
  • उन्होंने 11:40 पर बदरी विशाल के दर्शन किये.

रुद्रप्रयाग(संवाददाता): आज सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद केदानाथ धाम पहुंचे। उन्‍होंने मंदिर में बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्‍होंने गौचर के लिए उड़ान भरी। गोचर कुछ देर विश्राम के बाद वह बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। करीब 11:15 बजे वह बदरीनाथ पहुंचे।  तथा उन्होंने 11:40 पर बदरी विशाल के दर्शन किये।

आज सुबह करीब 7:06 बजे राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सेना के हेलीकॉप्‍टर से देहरादून से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी। सुबह करीब आठ बजे राष्‍ट्रपति के हेलीकॉप्‍टर ने केदारनाथ में लैंड किया। यहां तीर्थ पुरोहित और अधिकारियों ने उनका स्‍वागत किया। सुबह 8:30 बजे राष्‍ट्रपति ने मंदिर में प्रवेश किया। यहां करीब 20 मिनट तक पूजा अर्चना की। इसके बाद वह सुबह 8:50 बजे मंदिर से बाहर आए। यहां से उन्‍होंने गौचर के लिए उड़ान भरी। इस दौरान राष्‍ट्रपति के साथ राज्‍यपाल डॉ केके पाल और मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रपति ने 11.40 बजे बद्रीनाथ जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments