Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबर200 करोड़ की शादी के बाद औली की खूबसूरती में लगा गंदगी...

200 करोड़ की शादी के बाद औली की खूबसूरती में लगा गंदगी का ‘दाग’


जोशीमठ। दक्षिण अफ्रीका के चर्चित कारोबारी गुप्ता बंधुओं के बेटों की 200 करोड़ की शाही शादी के बाद औली की खूबसूरती वादियों पर गंदगी का ‘दाग’ लग गया है।

शाही शादी के बाद नगर पालिका जोशीमठ द्वारा औली से अभी तक 235 क्विंटल कूड़े का निस्तारण किया जा चुका है। सोमवार को पालिका ने 47 क्विंटल कूड़े का निस्तारण किया। नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने बताया कि औली में अभी भी टेंट कॉलोनियों को उखाड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दस नंबर टावर से लेकर क्लिप टॉप क्लब तक कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिसका ट्रकों से निस्तारण किया जा रहा है। कूड़ा निस्तारण के लिए दस कर्मचारियों को लगाया गया है। औली से कूड़ा हटाने के लिए गुप्ता बंधुओं की ओर से पालिका में 54 हजार रुपये जमा कराए गए हैं।

वहीं औली में बेटे की शादी समारोह के सम्पन्न होने के बाद मंगलवार को गुप्ता बंधु सहारनपुर पंहुचे। यहां मीडिया से अजय गुप्ता ने कहा कि मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। खास तौर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और वहां के प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद। उन्होंने कहा कि कोर्ट का भी धन्यवाद जिन्होंने हमें एक गाइडलाइन दी, जिसकी वजह से ये शादी कुशलता पूर्वक सम्पन्न हुई।

औली में पहली बार इस तरह का आयोजन हुआ इसके बारे में उन्होंने कहा कि औली को लोगों में बहुत प्रसन्नता थी। मैं खुद वहां के लोकल लोगों से मिला। वे बहुत प्रसन्न हैं। हमें भी बहुत प्रसन्नता है।


अजय गुप्ता ने कहा शादी समारोह कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक कराया, वहां पर गंदगी या किसी तरह का कचरा नहीं रहने दिया जाएगा, उसके लिए पांच दिन तक टीम रहेगी और सफाई कराएगी।

उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रही कि आयोजन में कोर्ट के आदेशों का पूर्ण रूप से पालन किया जाए लेकिन यदि कहीं कोई कमी रह गई हैं तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण का खयाल रखें। कचरा प्रबंधन के लिए टीम को लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments