Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरजवान बेटे की दर्दनाक मौत से टूटे शिक्षा मंत्री, रोक नहीं पाए...

जवान बेटे की दर्दनाक मौत से टूटे शिक्षा मंत्री, रोक नहीं पाए अपने आंसू


गूलरभोज। जवान बेटे की सड़क हादसे की खबर के बाद उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय टूट गए। वह तुरंत देहरादून से ऊधमसिंह नगर के गूलरभोज स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए।


सुबह करीब 10 बजे वह अपने आवास पहुंचे। जहां छोटे बेटे अंकुर की पार्थिव देह देखकर वह दुख में डूब गए। उन्होंने खुद को संभालने की बेहद कोशिश की, लेकिन एक पिता की आंखें सबकुछ बयां कर गईं।


बता दें कि आज तड़के उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के छोटे बेटे अंकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा बरेली में हुआ, जहां एक ट्रक ने उनकी वरना कार को जोरदार टक्कर मार दी।

कार में तीन लोग सवार थे। अंकुर कार चला रहे थे। हादसे में उनके एक साथी मुन्ना गिरी की भी मौत हो गई है। वहीं एक अन्य साथी पिंकू यादव अभी कोमा में है।

शिक्षा मंत्री के बेटे की अचानक हुई मौत पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित राज्य भर के राजनेताओं ने शोक जाहिर किया है।

आज सुबह 11 से 12 बजे के बीच गूलरभोज स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अंकुर पांडेय की फाइल फोटो

बताया गया कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सीधे शमशान घाट पर ही पहुचेंगे। वह हेलीकॉप्टर से 11 बजे देहरादून से गूलरभोज के लिए रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments