Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह: हल्द्वानी पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, सीएम...

38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह: हल्द्वानी पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, सीएम ने किया स्वागत

हल्द्वानी पहुंचे अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह हल्द्वानी पहुंचे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया।

कुमाऊंनी अभिनेत्री श्वेता महारा व दिगारी ग्रुप करेंगे परफॉर्म
38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में कुमाऊंनी अभिनेत्री श्वेता महारा और दिगारी ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

रूट रहेगा डायवर्ट, गौलापार स्टेडियम जाने वाले नरीमन काठगोदाम से ही जा सकेंगे
38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह के चलते रूट डायवर्ट प्लान लागू किया गया है। सुबह सात बजे से शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

छोटे वाहनों का डायवर्जन
दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी।

▪️ बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे वाहन मोतीनगर तिराहा व डिबेर कट तिराहा से डायवर्ट होकर गन्ना सेंटर होते हुए पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से वाया कालाढूंगी होते हुए गंतव्य को जाएंगे। अन्य वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफटीआई तिराहा होते हुए आईटीआई तिराहा से कैंसर अस्पताल तिराहा होते हुए क्रियाशाला तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
▪️रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन पंचायतघर तिराहा/देवलचौड तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से वाया कालाढूंगी होते हुए गंतव्य को जाएंगे व अन्य वाहन आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा से क्रियाशाला तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा से जा सकेंगे। कालाढूंगी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से डायवर्ट होकर वाया मंगोली होते हुए जाएंगे।
▪️अल्मोडा/भवाली रोड से मैदानी क्षेत्र (रामपुर, बरेली, दिल्ली, कालाढूंगी सितारगंज) को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन भवाली चौराहा से डायवर्ट होकर मस्जिद तिराहा होते हुए नंबर एक बैंड से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी से जा सकेंगे।
▪️नैनीताल से मैदानी क्षेत्र (रामपुर, बरेली, दिल्ली, कालाढुंगी, सितारगंज) को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी जा सकेंगे।
▪️भीमताल से हल्द्वानी को आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन भीमताल बाईपास (थाना गेट) से डायवर्ट होकर गोरखपुर तिराहा से खुटानी बैंड से भवाली से अपने गंतव्य को जाएंगे।
▪️ बनभूलपुरा गौला पुल फाटक, इंदिरानगर फाटक, आंवला चौकी गेट रेलवे फाटक से गौलापार की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
▪️ चोरगलिया से आने वाले समस्त वाहन कुंवरपुर तिराहा से गौलापुल के पास से गौला नदी कच्चा रास्ता से आरटीओ फिटनेस सेंटर के सामने हाईवे से होते हुए तीनपानी फ्लाईओवर से जा सकेंगे।

महत्वपूर्ण बातें

सभी पासधारक वाया नरीमन चौराहे होते हुए कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करेंगे तथा अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करेंगे।

कालाढूंगी रोड, बरेली रोड व रामपुर रोड की ओर से (बसों से आने वाले) सभी पासधारक वाया तीनपानी होते हुए कार्यक्रम स्थल गौलापार आएंगे।

गौलापार स्टेडियम के आसपास वाहनों हेतु पर्याप्त पार्किंग बनाई गई हैं। वहां से शटल सेवा के माध्यम से ही स्टेडियम पहुंच सकते हैं।

हल्द्वानी पहुंची मैरी कॉम
हल्द्वानी में आज 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन होगा। इस समापन समारोह के लिए मैरी कॉम गौलापार के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहुंच गई है।

स्टेडियम पहुंची मैरी कॉम, थोड़ी देर में हल्द्वानी पहुंचेंगे गृहमंत्री
38वें राष्ट्रीय खेलों का आज हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में समापन होने वाला है। समापन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह, मेघालय के सीएम और सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलावा उत्तराखंड सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments