Saturday, July 25, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के 12 जिलों में अगले तीन घंटे भारी, मौसम विभाग का...

उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले तीन घंटे भारी, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार सुबह 10:57 बजे से दोपहर 1:57 बजे तक अगले तीन घंटों के लिए राज्य के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के दौर की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और ऊधमसिंह नगर जिलों में मौसम खराब रहने की आशंका है।

देहरादून, ऋषिकेश, लक्सर, कोटद्वार, कर्णप्रयाग, देवप्रयाग, थराली, हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, गदरपुर, कौसानी, रानीखेत, मुक्तेश्वर, लोहाघाट, बेरीनाग और गंगोलीहाट सहित आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, नदी-नालों और आकाशीय बिजली की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करने और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन संभावित स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments