Friday, April 24, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचार साल बेमिसाल कार्यक्रम का शुभारंभ, सीएम धामी ने परेड ग्राउंड से...

चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का शुभारंभ, सीएम धामी ने परेड ग्राउंड से किया आगाज़

उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” थीम पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का शुभारंभ सोमवार को परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।

इस दौरान सीएम धामी ने परेड ग्राउंड में लगे विभिन्न स्टालों का उद्घाटन किया और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देते हुए सेल रोटी भी बनाई। कार्यक्रम का प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों में किया जा रहा है, जिससे आम जनता भी इससे जुड़ सके।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, सविता कपूर तथा सौरभ थपलियाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना जिसने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की। साथ ही, सख्त नकल निरोधक और धर्मांतरण कानून लागू किए गए।

उन्होंने बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था में डेढ़ गुना से अधिक वृद्धि हुई है, जीएसडीपी में 7.23 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है। इसके अलावा, 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए और बिजली उत्पादन में तीन गुना वृद्धि हुई।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार ने युवाओं और प्रदेश के भविष्य के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा 2027 का चुनाव भी जीतेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments