Monday, May 4, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरामनगर-देहरादून के बीच नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, यात्रियों को बड़ी...

रामनगर-देहरादून के बीच नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, यात्रियों को बड़ी राहत

देहरादून। केंद्र सरकार ने रामनगर और देहरादून के बीच नई रेल सेवा के संचालन को हरी झंडी दे दी है। इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को पत्र भेजकर स्वीकृति की जानकारी दी।

दरअसल, सांसद अनिल बलूनी ने इसी वर्ष जनवरी में रेल मंत्री से मुलाकात कर रामनगर-देहरादून के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने का आग्रह किया था। अब इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद राज्य में रेल कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

सांसद बलूनी ने इसके लिए रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड की जनता की रेल सुविधाओं को लेकर लगातार संवेदनशील रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में रेल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले काठगोदाम-देहरादून के बीच नैनी-दून एक्सप्रेस, कोटद्वार से नई दिल्ली रेल सेवा और देहरादून से लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं भी शुरू की जा चुकी हैं।

रामनगर-देहरादून रेल सेवा शुरू होने से यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इससे यात्रा का समय कम होगा और खर्च में भी कमी आएगी। साथ ही, इस नई सेवा से क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। सांसद बलूनी ने इसे उत्तराखंड के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments