Saturday, July 18, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरेला पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को हरेला पर्व के अवसर पर नगला तराई स्थित अपने निजी आवास परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को पर्यावरण को समर्पित देवभूमि उत्तराखंड के प्रमुख लोक पर्व हरेला की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों की देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह पर्व हमें हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराने का संदेश देता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments