Friday, April 24, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहिमस्खलन को लेकर चेतावनी, ऊंचाई वाले इलाकों में सतर्क रहने की सलाह

हिमस्खलन को लेकर चेतावनी, ऊंचाई वाले इलाकों में सतर्क रहने की सलाह

रक्षा भू-प्रौद्योगिकी अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRE) ने उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की है। जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में खतरे का स्तर-दो (मध्यम) बताया गया है, जहां छोटे हिमस्खलन की संभावना बनी हुई है। वहीं रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में खतरे का स्तर-एक (कम) दर्ज किया गया है।

डीजीआरई ने लोगों और पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 27 मार्च तक पूरे राज्य में मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments