Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारप्रकृति वन्दन भारतीय जीवन पद्धति का अभिन्न अंग-डॉ. नीरोत्तमा शर्मा

प्रकृति वन्दन भारतीय जीवन पद्धति का अभिन्न अंग-डॉ. नीरोत्तमा शर्मा

  • ‘हिन्दू स्प्रिचुअल सर्विस फाउंडेशन’ द्वारा आज 30 अगस्त को प्रकृति वन्दन दिवस मनाया पर्यावरण दिवस के इस विशिष्ट कार्यक्रम में आज हमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी का उद्बोधन भेई सुनाने को मिला.
  • प्रकृति वंदन से हम न केवल प्रकृति का आभार प्रकट करेंगे, बल्कि उसकी समीपता भी अनुभव करेंगे. हमारे घरों के बच्चे हमें ऐसा करते देख कर अनेकानेक प्रश्न पूछेंगे, जिससे उनके ज्ञान में वृद्धि होगी. हमारा एक-एक पेड़ लगाने का संकल्प इस धरा को पुन: हरा भरा कर देगा.

नई दिल्ली : भारतीय मनीषियों ने सामान्य जन में प्रसारित कर जन-जन को प्रकृति का संरक्षक बनाया. ऋग्वेद का नदी सूक्त एवं पृथिवी सूक्त, अथर्ववेद का अरण्यानी सूक्त, जिन में नदियों, पृथ्वी तथा वनस्पति के संरक्षण की बात कही गई है. वेदों में वन क्षेत्र को ‘अरण्य’ कहा गया है – अर्थात रण रहित शान्ति क्षेत्र. वनस्पति सम्पदा द्वारा धरा के समस्त प्राणियों का भरण पोषण करने वाले वन का युद्ध की विभीषिका से सुरक्षित रहना आवश्यक था.

संस्कृत भाषा के सम्पूर्ण ज्ञान के अभाव में विदेशी साहित्यकारों ने इनका उपहास करते हुए कहा कि आर्य लोग प्रकृति से डरते थे, इसलिए उसकी पूजा करते थे. अज्ञानतावश व हीन भावना के कारण समाज के एक वर्ग ने न केवल इस विचार को स्वीकार किया, बल्कि इसे प्रोत्साहित भी किया. फलस्वरूप हिन्दू धर्म की जीवन पद्धति, जिसमें कंकर-कंकर में शंकर थे, गंगाजल से पूर्वजों का तर्पण था, बरगद व पीपल की महिमा थी; इन सब को अन्धविश्वास व ढकोसले कह कर खण्डन किया जाने लगा. इसका पऱिणाम दूषित वायु, मलिन जल व अपवित्र धरा के रूप में प्रकट हुआ.

प्रकृति जो चिरकाल से प्राणियों का पालन पोषण करती आई है, प्रदूषण से कराह उठी. जिसका असर बनस्पति व प्राणियों पर लक्षित हुआ. मानव की चेतना तब जा कर जागृत हुई, जब उसे अनेकानेक बीमारियों ने घेर लिया. बात केवल शारीरिक बीमारियों तक ही सीमित न रही. प्रकृति के सामीप्य से दूर होकर मानव जाति अवसाद का शिकार हो गई.

अभी भी समय है अपनी जड़ों की ओर लौटने का क्योंकि मानवता को बचाने का यही एक मात्र उपाय है. इस पुनीत कार्य को करने का बीड़ा उठाया है हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने. 30 अगस्त, 2020 (रविवार) सुबह 10 से 11 बजे समस्त भारतवासियों को अपने घर में पेड़ या गमले में लगे पौधे की पूजा कर प्रकृति वंदन करने का आह्वान किया है.

प्रकृति वंदन से हम न केवल प्रकृति का आभार प्रकट करेंगे, बल्कि उसकी समीपता भी अनुभव करेंगे. हमारे घरों के बच्चे हमें ऐसा करते देख कर अनेकानेक प्रश्न पूछेंगे, जिससे उनके ज्ञान में वृद्धि होगी. हमारा एक-एक पेड़ लगाने का संकल्प इस धरा को पुन: हरा भरा कर देगा. वन क्षेत्र बढ़ने से वर्षा की अतिवृष्टि व अनावृष्टि से बचाव होगा. वन सम्पदा में वृद्धि होने से वन्य प्राणियों का जीवन भी सुलभ होगा. धरा पर धन धान्य की कमी न होगी, इस धरती पर कोई भी प्राणी भूखा नहीं रहेगा. स्वच्छ जलधारा से सभी के तन मन पवित्र होंगे व समस्त प्राणियों में शुद्ध प्राण वायु का संचार होगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments