Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबर्फबारी से कैलाश मानसरोवर मार्ग बंद, गंगोत्री सुचारू; जानिए क्या कहता है...

बर्फबारी से कैलाश मानसरोवर मार्ग बंद, गंगोत्री सुचारू; जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

उत्तराखंड में दो दिन हुई बारिश व बर्फबारी के बाद मौसम सामान्य हो गया है। हालांकि, भारी बर्फबारी के कारण कैलाश मानसरोवर समेत कई पहाड़ी मार्ग बंद हो गए हैं। इधर, धूप खिलने के बाद उत्तरकाशी के सुक्की टाप के पास बंद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही सुचारू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम सामान्य रह सकता है, जबकि शनिवार को प्रदेशभर में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

बीते दो दिन उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जमकर हिमपात हुआ है, जिससे तमाम पहाड़ियों बर्फ से लकदक हो गईं। इस बीच कई पैदल व सड़क मार्ग बाधित हो गए। कुमाऊं में हिमपात से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद हो गया। बुधवार रात पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले के उच्च हिमालय में भारी हिमपात हुआ है, जिससे पिथौरागढ़ में थल-मुनस्यारी मार्ग गुरुवार को छह घंटे बंद रहा। बर्फ हटाए जाने के बाद फंसे वाहन निकल सके। कैलाश मानसरोवर यात्रा वाला तवाघाट-लिपुलेख मार्ग बूंदी से आगे बंद हो गया है।

दारमा मार्ग दर से आगे बंद है। चमोली जिले में तीन दिन बाद मौसम साफ होने से दिनभर धूप रही। औली में धूप खिलने के बाद पर्यटकों ने बर्फ का आनंद लिया। पर्यटकों ने रोपवे व चेयर लिफ्ट में बैठकर यहां की वादियों का आनंद लिया। इसके अलावा कई पर्यटक गोरसों बुग्याल में भी सैर-सपाटा करने पहुंचे। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहेगा। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments