Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमनीष सिसोदिया बोले- दिल्ली में प्रदूषण के लिए पंजाब-हरियाणा जिम्मेदार

मनीष सिसोदिया बोले- दिल्ली में प्रदूषण के लिए पंजाब-हरियाणा जिम्मेदार

दिल्ली में प्रदूषण पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इसके लिए पंजाब और हरियाणा जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों राज्यों की सरकारों ने किसानों की सुध ही नहीं ली। आज पराली जलाने की वजह से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ गया है।उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून में व्यापारियों से संवाद करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में इंडस्ट्री नहीं चलती। 85 प्रतिशत सर्विस सेक्टर है। वाहनों का प्रदूषण इतना नहीं होता है, जितना इन दिनों हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा में जलने वाली पराली ही इस प्रदूषण का मुख्य कारक है।केंद्र की एक रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि दिल्ली में 36 फीसदी प्रदूषण पराली के धुएं की वजह से है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब की सरकारों ने किसानों के साथ धोखा किया है और हरियाणा और पंजाब का किसान इस वक्त सबसे ज्यादा पीड़ित है। इन राज्यों की सरकारों ने किसानों के लिए पराली की उचित व्यवस्था नहीं की है, जिसकी वजह से आज पूरा उत्तर भारत इसका खामियाजा भुगत रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments