Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड2017-2021 का कार्यकाल दुखभरा,पांच साल में छह विधायकों का निधन

2017-2021 का कार्यकाल दुखभरा,पांच साल में छह विधायकों का निधन

उत्तराखंड में विधानसभा का वर्ष 2017 से 2021 तक कार्यकाल काफी दुखभरा भी रहा। इन पांच साल में विस ने अपने छह वरिष्ठ सदस्यों को खोया है। इंदिरा हृदयेश, प्रकाश पंत, मगनलाल शाह, एसएस जीना, गोपाल रावत के बाद बीते रोज वरिष्ठ विधायक हरबंश कपूर का भी निधन हो गया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यह बेहद दुखद क्षण है। इन पांच साल में कई वरिष्ठ सदस्य हमारे बीच नहीं रहे। ये वो लोग थे जो संसदीय परंपरात के प्रतीक थे। इनकी भरपाई हो पाना मुश्किल है।

भाजपा के वरिष्ठतम नेता व कैंट विधायक हरबंश कपूर का सोमवार तड़के निधन हो गया। हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे देहरादून में शोक की लहर दौड़ गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, विधायक, कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में लोग विधायक कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंच गए।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि रविवार देर रात तक कैंट विधायक हरबंश कपूर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने कई जगह शादी विवाह समारोह में शिरकत की। इसके बाद वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दून में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों में देर रात तक जुटे रहे। भोजन के बाद वह सो गए। अन्य दिनों विधायक कपूर सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए खुद ही जाग जाते थे।

लेकिन सोमवार तड़के पांच से छह बजे के बीच जब वह नहीं उठे तो परिवार के सदस्यों ने उन्हें उठाने की कोशिश की। वह नहीं जागे तो डॉक्टर को बुलाया गया। चेक अप में पता चला कि हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई है। उनके निधन की पुष्टि होने पर हर कोई स्तब्ध रह गया। परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी करीब आठ बजे विधायक हरबंस कपूर के अंतिम दर्शन के लिए उनके वसंत विहार स्थित आवास पर पहुंचे।

सीएम ने परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी व उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दोपहर तक प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, मेयर, विधायक, नगर निगम के पार्षद,पार्टी कार्यकर्ता, पक्ष विपक्ष के तमाम नेता और क्षेत्र के लोग अंतिम दर्शन के लिए विधायक कपूर के आवास पर पहुंचे। उनके समर्थक अपने चहेते नेता के निधन पर अपने आंसू नहीं रोक पाए। दोपहर तक लोगों का उनके आवास पर आना जाना जारी रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments