Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारभारत बना अंतरिक्ष लाइव सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता रखने वाला...

भारत बना अंतरिक्ष लाइव सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता रखने वाला चौथा देश

दिल्ली। भारत ने अंतरिक्ष में एंटी मिसाइल से एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराते हुए बुधवार को अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के तौर पर दर्ज करा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्र के नाम संदेश में यह जानकारी दी। भारत अंतरिक्ष में निचली कक्षा में लाइव सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता रखने वाला चौथा  देश बन गया है।

इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन के पास ही ऐसी उपलब्धि थी. पीएम मोदी ने कहा, ‘‘मिशन शक्ति के तहत स्वदेशी एंटी सैटेलाइट मिसाइल ‘ए-सैटश् से तीन मिनट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया गया। एंटी सैटेलाइट विपन्स को उपग्रहों को नष्ट करने या निष्क्रिय करने के लिए बनाए जाते हैं. ऐसे कई देश हैं जिनके पास यह क्षमता है, लेकिन भारत सहित केवल चार देशों ने अपनी क्षमताओं का साबित किया है. अमेरिका ने पहली बार साल 1958, रूस ने 1964 और चीन ने 2007 में का परीक्षण किया था. साल 2015 में, रूस ने अपनी छनकवस मिसाइल का परीक्षण किया और अन्य परीक्षणों के साथ इसका पालन किया. डीआरडीओ ने फरवरी 2010 में घोषणा की थी कि भारत अंतरिक्ष में दुश्मन के उपग्रहों को नष्ट करने के लिए एक हथियार बनाने के लिए आवश्यक तकनीक विकसित कर रहा है.

साल 2007 में चीन द्वारा परीक्षण करने के बाद कई देशों ने इस कदम की आलोचना की थी और अंतरिक्ष में सैन्यीकरण में संलग्न होने के गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है. चीन ने यह कहते हुए आशंकाओं को दूर करने की कोशिश की थी कि वह बाहरी अंतरिक्ष में किसी भी तरह की हथियारों की दौड़ में भाग नहीं लेगा. एसैट मिसाइल ने भारतीय अंतरिक्ष प्रोग्राम में नई उपलब्धि हासिल की है.

पीएम मोदी ने कहा मिसाइल भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को नई ताकत देगी. इससे किसी अंतरराष्ट्रीय कानून या संधि का उल्लंघन नहीं हुआ है. भारत हमेशा से अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ के विरूद्ध रहा है और इससे (उपग्रह मार गिराने से) देश की इस नीति में कोई परिवर्तन नहीं आया है। मोदी ने कहा कि हमने जो नई क्षमता हासिल की है, यह किसी के खिलाफ नहीं है बल्कि तेज गति से बढ़ रहे हिन्दुस्तान की रक्षात्मक पहल हैै। उन्होंने वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. प्रधानमंत्री ने कहा कि शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाने के लिए एक मजबूत भारत का निर्माण जरूरी है और हमारा उद्देश्य शांति का माहौल बनाना है, न कि युद्ध का माहौल बनाना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments