Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारपांच अप्रैल को अमरोहा में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

पांच अप्रैल को अमरोहा में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी


मुरादाबाद।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अप्रैल को अमरोहा में सांसद कंवर सिंह तंवर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। नरेंद्र मोदी का उड़नखटोला दूसरी बाद अमरोहा की सरजमीं पर उतरेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। रैली के लिए जगह तलाशी जा रही है।

पांच अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली पार्टी कार्यलय से पीएम मोदी का कार्यक्रम मिल गया है। वहां से जनसभा की तैयारियां और स्थान के चयन करने के निर्देश मिले हैं।

एक या दो दिन में सरकारी कार्यक्रम पहुंचने की संभावना है। लोकसभा प्रभारी राजेंद्र सिंह और भाजपा प्रत्याशी सांसद कंवर सिंह तंवर ने बताया कि पांच अप्रैल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तय हो गया है। पार्टी कार्यलय से कार्यक्रम मिल गया है। प्रधानमंत्री करीब एक घंटे तक जनसभा को संबोधित करेंगे । उनके दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments