
जम्मू। एनआईए (नेशनल इनवेस्टिगेटिव) एजेंसी को एक बड़ी कामयाबी मिली है। 2017 लेथपोरा सीआरपीएफ आतंकी हमले के मामले में सैयद हिलाल अंद्राबी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सक्रिय कार्यकर्ता है और उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
इससे पहले 3 अप्रैल को एनआईए ने लेथपोरा आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। ये भी जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी था, जो 1 फरवरी को यूएई फरार हो गया था। भारत सरकार 31 मार्च को उसे भारत लेकर आई थी। इस बार यूएई ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य निसार अहमद तांत्रे को भारत को सौंप दिया।
गौरतलब है कि 2017 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में लगभग दो भारी हथियाबंद आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ट्रेनिंग कैंप पर हमला कर दिया जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।
इस हमले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। सीआरपीएफ के 185वीं बटालियन के कैंप में दो से तीन आंतकवादी घुसे थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि दो से तीन आतंकवादियों ने सीआरपीएफ शिविर के मेन गेट के पास तैनात जवानों पर ग्रेनेड फेंके और ऑटोमैटिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की थी।

.jpeg)
.jpeg)

