Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारश्रीनगर लोकसभा सीट पर कल होंगे चुनाव, सुरक्षाबल रहेगी तैनात

श्रीनगर लोकसभा सीट पर कल होंगे चुनाव, सुरक्षाबल रहेगी तैनात


जम्मू।  श्रीनगर घाटी में दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होगा। श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए शांतिपूर्वक तरीके से मतदान करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। श्रीनगर सीट के रिटर्निंग ऑफिसर शाहिद इकबाल चैधरी ने बताया कि इस सीट पर 857 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील है। इसको ध्यान में रखते हुए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

चैधरी के मुताबिक पूरे लोकसभा क्षेत्र में 1700 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वीरवार को होने वाले मतदान के लिए सभी कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। सुबह 7 बजे शुरू होने वाले मतदान से एक घंटा पहले डमी वोट डाले जाएंगे। मतदान को संपन्न करवाने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

सभी पोलिंग स्टेशनों पर सीएपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल लगाए गए हैं। जिससे की मतदाताओं को कोई परेशानी न उठानी पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments