Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारआयकर विभाग ने जम्मू के पूर्व राज्य मंत्री के ठिकाने पर मारा...

आयकर विभाग ने जम्मू के पूर्व राज्य मंत्री के ठिकाने पर मारा छापा

Income Tax Dept

जम्मू। जम्मू के पूर्व राज्य मंत्री और जम्मू कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस के नेता इमरान रजा अंसारी के श्रीनगर के करन नगर स्थित ठिकाने पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने वाणिज्यिक भवन (नॉर्थ पॉइंट टावर्स) पर छापा मारा है। इस वाणिज्यिक भवन में कई कार्यालय हैं, उनमें से अधिकांश मेडिकल सर्जिकल आइटम/ दवाओं से संबंधित हैं।

छापेमारी अभी भी जारी है। कई अन्य ठिकानों पर भी छापे मारे जा रहे हैं।वहीं एक आयकर की टीम इमरान के भाई सैयद अर्शीद हुसैन के घर पर छापा मारा तो एक टीम ने श्रीनगर में एचडीएफसी बैंक के पास आलमगिरी बाजार में इमरान की एक संपत्ति पर छापा मारा है। 
 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments