Tuesday, March 10, 2026
Homeखास खबरआदर पाने को फिरोज ने ‘गांधी’ शब्द जोड़ा, पीएम मोदी ‘महात्मा’ के...

आदर पाने को फिरोज ने ‘गांधी’ शब्द जोड़ा, पीएम मोदी ‘महात्मा’ के सच्चे अनुयायी; उमा भारती


दिल्ली । केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि पीएम मोदी महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर चलने वाले सच्चे अनुयायी हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में गांधी शब्द महात्मा गांधी से नहीं, बल्कि फिरोज गांधी से आया है। फिरोज के जवाहर लाल नेहरू के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। उनको गांधी सरनेम प्रयोग करने का अधिकार नहीं था, लेकिन उन्होंने सोचा कि यह गांधी शब्द उन्हें आदर-सम्मान दिलाएगा, इसलिए उन्होंने इसे अपने नाम के साथ जोड़ लिया। एक मोदीजी ही ऐसे व्यक्ति हैं जो महात्मा गांधी के नक्शेकदम पर चलते हैं।
उमा भारती ने इंदिरा गांधी की फिरोज गांधी के साथ शादी के प्रसंग की ओर इशारा करते हुए ये बातें कही। यह पहला मौका नहीं है जब उमा भारती कांग्रेस पर हमला बोला हो। खासकर गांधी परिवार के सदस्यों पर वह पहले भी निशाना साधती रही हैं। इससे पहले 16 अप्रैल को उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा था।

उमा भारती ने प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा को चोरी का आरोपी कहा था। उन्होंने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा था कि श्जिसका पति चोरी के आरोप में हो, उसको तो लोग किस नजर से देखेंगे, चोर की पत्नी को किस नजर से देखा जाता है, हिन्दुस्तान उसी नजर से देखेगा उनको।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments