Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारदुनिया की सबसे उम्रदराज महिला शूटर की हालत बिगड़ी, एम्स में कराया...

दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला शूटर की हालत बिगड़ी, एम्स में कराया भर्ती

बागपत। दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला शूटर व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर दादी चंद्रो तोमर को बीमारी के चलते एम्स में भर्ती कराया गया है। पेट की बीमारियों से वह पिछले एक सप्ताह से बीमार पीड़ित हैं। 

गौरतलब है कि शूटर दादी चंद्रो तोमर व प्रकाशी तोमर पर बॉलीवुड फिल्म बन रही है जो इसी साल अक्टूबर माह में दीपावली के मौके पर रिलीज होगी।  जानकारी के मुताबिक मशहूद शूटर दादी चंद्रो तोमर की कुछ दिन पहले अचानक हालत बिगड़ गई। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। 

आपको बता दें शूटर दादी की उम्र तकरीबन नब्बे साल है और इस उम्र भी वह सटीक निशानेबाजी करती हैं। देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली शूटर दादी की जिंदगी से प्रेरणा लेकर बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं ने उन पर बायोपिक बनाने का निर्णय लिया था। दादी चंद्रो तोमर के बेटे विनोद कुमार ने बताया कि पहले दिल्ली के गंगाराम हॉस्टिपटल में उनका इलाज कराया गया। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है, उनके जल्द ही स्वस्थ होने की उम्मीद है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments