
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में आग लगने का मामला सामने आया है। शार्ट सर्किट से लगी आग से ट्रेन में अफरातफरी मच गई। ट्रेन के चालक ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद आग बुझाने का काम जारी है।
इसके बाद चालक ने समझदारी दिखाते हुए ट्रेन को रोककर अन्य बोगियों को अलग किया। यात्री आग लगने की सूचना के बाद अपना अपना सामान लेकर ट्रेन से उतरने लगे। उधर जानकारी होते ही अधिकारियों के हाथपांव फूल गए। कर्मचारियों ने फायर विभाग को सूचना दी और खुद आग बुझाने में लगे गए। चंदौली के दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर सायरन बजा तो आनन फानन रिलीफ ट्रेन और दुर्घटना राहत यान मौके के लिए रवाना हुई। स्टेशन मैनेजर नरेंद्र सिंह ने बताया कि मेडिकल यान के साथ लगभग 25 सदस्यीय चिकित्सकों की टीम मौके पर भेज दी गई है।

.jpeg)
.jpeg)

