Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचाररेल में नेताओं की नकल कर सोशल मीडिया पर फेमस हुआ खिलौने...

रेल में नेताओं की नकल कर सोशल मीडिया पर फेमस हुआ खिलौने वाला गिरफ्तार


दिल्ली। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक खिलौने वाले की वीडियो काफी वायरल हुई है। जिसमें वह खिलौने बेचते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केजरीवाल तक की नकल कर रहा है। अब इस खिलौने वाले को रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। खिलौने वाले की पहचान अविनाश दुबे के तौर पर हुई है। जो बनारस का रहने वाला है।

आरपीएफ ने दुबे पर रेल में अवैध रूप से घुसने, शोर शराबा करने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने सहित कई अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज की है। उसके खिलाफ गैर कानूनी रूप से सामान बेचने का भी मामला दर्ज हुआ है।

वायरल वीडियो करीब छह मिनट का है। जिसमें दुबे अपने अंदाज में लोगों को खिलौने बेच रहा है। जब वो ट्रेन के एक कोच में खिलौने बेच रहा था तभी वहां किसी ने वीडियो रिकॉर्ड किया। जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया।

हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों ने इस खिलौने वाले को खूब पसंद किया है। जानकारी के मुताबिक अविनाश गुजरात के वलसाड आया था। और यहां से उसने सूरत में रेलों में खिलौने बेचने का काम शुरू कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments