Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारयौन शोषण मामले में कोडियरी बालाकृष्णन के बेटे बिनोय को अग्रिम जमानत

यौन शोषण मामले में कोडियरी बालाकृष्णन के बेटे बिनोय को अग्रिम जमानत

मुंबई। मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने केरल माकपा (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) के नेता कोडियरी बालाकृष्णन के बेटे बिनोय कोडियरी को एक यौन शोषण के मामले में अग्रिम जमानत दे दी है।

अदालत के फैसले के मुताबिक बिनोय को 25 हजार रुपये का निजी बॉन्ड जमा करना होगा और एक महीने तक हर सोमवार को पुलिस के पास सुबह 10 बजे से रात एक बजे के बीच हाजिर होना होगा। इसके साथ ही जांच अधिरी जब भी स्वास्थ्य जांच के लिए बुलाएंगे बिनोय को आना होगा।

बता दें कि कुछ दिन पहले बिनोय को मुंबई पुलिस ने 33 वर्षीय महिला को शादी करने का झांसा देकर 10 साल से अधिक समय कर यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बिनोय के खिलाफ यौन शोषण, आपराधिक धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। 

महिला के आरोपों पर बिनोय ने कहा था कि महिला उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है। बिनोय ने महिला पर आरोप लगाया था कि उसने उनसे करीब छह महीने पहले पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। 

महिला का कहना है कि वह दुबई में बार डांसर का काम करती थी, जब साल 2008 में वह बिनोय से मिली थी। पुलिस के अनुसार महिवा ने बताया कि बिनोय ने उससे नौकरी छोड़ने और मुंबई चलने को कहा था। महिला के अनुसार बिनोय ने मुंबई में उसके लिए किराए पर एक घर भी लिया था औऱ शादी करने का वादा किया था। 
 

मामले की जांच हो और सच्चाई सामने आए : कोडियरी बालाकृष्णन

बिनोय के खिलाफ लगे इन आरोपों पर कोडियरी बालाकृष्णन ने कहा था कि मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि पार्टी का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। इसके लिए पार्टी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि इसके लिए न तो मेरी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और न ही हममें से कोई उसकी मदद करेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच जारी रहने दें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments