Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरमुंबई के डोंगरी में चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे में 40 लोगों...

मुंबई के डोंगरी में चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे में 40 लोगों के दबे होने की आशंका


दिल्ली। मुंबई के डोंगरी में मंगलवार को एक चार मंजिला इमारत गिर गई है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं।

बीएमसी आपदा प्रबंधन सेल का कहना है कि केसरबाई नाम की ये इमारत डोंगरी की तंडील गली में गिरी है। करीब 40 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इमारत सुबह करीब 11;40 बजे गिरी। इस इमारत को लेवल-2 घोषित कर दिया गया था। ये इमारत संकरी गली में स्थित थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments