Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरदाऊद इब्राहिम का भांजा रिजवान और रजा समेत चार 29 जुलाई तक...

दाऊद इब्राहिम का भांजा रिजवान और रजा समेत चार 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में


मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कासकर और अहमद रजा समेत दो अन्य लोगों को मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने 29 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा है। मुंबई पुलिस ने रिजवान को रंगदारी वसूली के एक मामले में 17 जुलाई की रात को गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच ने उसे मुंबई हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार किया जब वह देश से भागने की तैयारी में था।

रिजवान कासकर दाऊद के भाई इकबाल कासकर का बेटा है। इकबाल इस समय ठाणे जेल में बंद है। रिजवान की गिरफ्तारी से दो दिन पहले ही मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने वसूली के मामले में अहमद रजा वढारिया को गिरफ्तार किया था। वह इब्राहिम के गैंग के सदस्य फहीम मचमच का करीबी है। उससे पूछताछ के दौरान रिजवान कासकर का नाम सामने आया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments