Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरयमुना एक्सप्रेस वे पर संघ प्रमुख के काफिले की गाड़ियां भिड़ीं ; बाल-बाल...

यमुना एक्सप्रेस वे पर संघ प्रमुख के काफिले की गाड़ियां भिड़ीं ; बाल-बाल बचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

सरसंघचालक मोहन भागवत  यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटना में बाल-बाल बच गए. मिली जानकारी के अनुसार उनके काफिले में चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गई। हालांकि उनकी जान बच गई है। वे सुरक्षित वृंदावन भी पहुंच गए.  

वृंदावन (संवाददाता) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज सुबह वृंदावन दौरे के लिए निकलते हुए  यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटना में बाल-बाल बाख गए. मिली जानकारी के अनुसार उनके काफिले में चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गई। हालांकि उनकी जान बच गई है। वे सुरक्षित वृंदावन पहुंच चुके हैं।

आज प्रात मोहन भागवत वृन्दावन में विजय कौशल महाराज के निकुंजवन आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। सुबह 8 बजे सुरीर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 84-85 के बीच भागवत के स्कार्ट में चल रही गाड़ी पंक्चर हो गई। अचानक रुकने से उनके पीछे चल रही भागवत की गाड़ी और उसके पीछे की एक अन्य गाड़ी आपस मे टकरा गई। ईश्वर का शुक्रिया की इस हादसे में कोई  हताहत नहीं हुआ। साथ ही मोहन भगत भी शीअलामत रहे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निश्चित समय पर निकुंजवन आश्रम वृन्दावन पहुच कार्यक्रम में सम्मिलित हुए.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments