Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरसंसद में गूंजा उन्नाव और तीन तलाक का मुद्दा, विपक्ष ने किया...

संसद में गूंजा उन्नाव और तीन तलाक का मुद्दा, विपक्ष ने किया वॉकआउट


दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को उन्नाव मामले को लेकर विपक्षी पार्टियों ने हंगामा किया। वह सरकार से जान से मारने की कोशिश के इस कथित मामले में जवाब देने की मांग करने लगे। जिसके बाद कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चैधरी ने उन्नाव कांड को उठाते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा बार-बार मामला उठाए जाने के बावजूद अमित शाह ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा, ‘सरकार ने हमसे पूछा था कि आप किस बिल को सिलेक्ट कमेटी के पास भेजना चाहेंगे? उन्होंने हमें 23 बिलों की सूची दी थी। हम उसमें से आधों को कमेटी के पास भेजना चाहते थे। उन्होंने कहा जितना हो सके उतना कम करो। इसलिए विपक्ष ने छह विधेयकों को ए श्रेणी और 2 को बी श्रेणी के रूप में वर्गीकृत किया। कल पेश हुए मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019) विधेयक और आज पेश हुए गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2019 को चयन समिति में जाने के लिए सूचीबद्ध किया गया था।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments