Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरसिक्किम में बड़ा सियासी उलटफेर, चामलिंग को छोड़ सभी 14 विधायक आज...

सिक्किम में बड़ा सियासी उलटफेर, चामलिंग को छोड़ सभी 14 विधायक आज भाजपा में होंगे शामिल

पवन कुमार चामलिंग
दिल्ली। सिक्किम में पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को छोड़ उनकी पार्टी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के सभी विधायक आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे।

बता दें इस बार हुए विधानसभा चुनाव में 25 साल से सत्ता में काबिज पवन कुमार चामलिंग की पार्टी को हार नसीब हुई। वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने जीत हासिल की।

चामलिंग की एसडीएफ पार्टी ने 32 में से 15 सीट हासिल कीं। जबकि 2013 में अस्तित्व में आए एसकेएम ने 17 सीटें हासिल की हैं। बहुमत के लिए भी 17 सीटें ही चाहिए थी।

यहां राष्ट्रीय पार्टियों की स्थिति उतनी मजबूत नहीं है। साल 1994 से एसडीएफ के नेता पवन कुमार चामलिंग राज्य के मुख्यमंत्री थे।

चामलिंग पांच बार मुख्यमंत्री रहे हैं। उनकी पार्टी की हार से राज्य में 25 साल का दौर खत्म हो गया है। लेकिन चामलिंग ने जिन दो सीटों पर चुनाव लड़ा वहां उन्होंने जीत हासिल की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चामलिंग ने नामची सिंह थांग और पकलोक विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा था।

उन्होंने नामची सिंह थांग सीट से 377 मतों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं पकलोल से उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के खड़क बहादुर राय को 2,899 वोट से परास्त कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments