
खास बातें
-तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी ने मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर हमला बोला है।
-पलानीसामी ने कहा कि चिदंबरम ‘केवल धरती पर बोझ हैं।’
दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी ने मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर हमला बोला है। उन्होंने कहा ‘वह केवल धरती पर बोझ हैं।’ मुख्यमंत्री ने चिदंबरम द्वारा उनकी पार्टी की आलोचना करने के जवाब में ये बात कही है।
चिदंबरम ने कथित तौर पर कहा है कि अगर केंद्र तमिलनाडु को भी जम्मू-कश्मीर की तरह केंद्र शासित प्रदेश बनाने का फैसला लेगा तो सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक पार्टी इसका विरोध नहीं करेगी।
पलानीस्वामी ने इसपर कहा कि लंबे समय तक केंद्रीय मंत्री रहने के बावजूद, चिदंबरम ने कावेरी जल विवाद सहित राज्य के मुद्दों पर कभी कुछ नहीं कहा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘वह कौन सी योजनाएं लाए थे? (खासतौर पर तमिलनाडु के लिए)।
वह कितने समय तक केंद्रीय मंत्री रहे? देश को क्या फायदा हुआ….. वह (चिदंबरम) केवल धरती पर बोझ हैं।’

.jpeg)
.jpeg)

