Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरबसपा के कद्दावर नेता घूरा राम व फूलन सेवा के अध्यक्ष गोपाल...

बसपा के कद्दावर नेता घूरा राम व फूलन सेवा के अध्यक्ष गोपाल पिषाद सपा में शामिल

लखनऊ। सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें अखिलेश यादव ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता घूरा राम ने आज सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। घूरा राम बसपा सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री थे। इसके अलावा फूलन सेना के अध्यक्ष गोपाल निषाद समेत कई नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ किसान आत्महत्या कर रहा है, दूसरी ओर भ्रष्टचार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि इंवेस्टर समिट और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का प्रचार जोरशोर से हुआ, कई उद्योगपति भी बुलाए गए पर जमीन पर कुछ नहीं हुआ। राजनीतिक विश्लेषक और अर्थशास्त्री सच बता रहे हैं। आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। इसी का कारण है कि बांग्लादेश का पैसा आज भारत के पैसे से आगे निकल गया है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकारी की नीति फेल
मंत्रिमंडल विस्तार पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जिन मंत्रियों को सरकार हटाना चाहती थी, उनको नहीं हटा पाई। यह बात सरकार ने खुद मानी कि उन मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप थे। इस तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति फेल हुई है।

अखिलेश यादव ने आजम खां मामले में आईपीएस अधिकारी को भी लपेटा। उन्होंने कहा कि नोएडा के आईपीएस ने क्या क्या नहीं किया। उस आईपीएस को इसलिए बैठाया गया ताकि आजम खान न निकल पाए। अखिलेश ने आजम के ऊपर लगे 70 मुकदमों को झूठा बताया।

अखिलेश ने कहा कि इस समय देश नाजुक दौर से गुजर रहा है। किसान आत्महत्या की सूचनाएं मिल रही हैं। लूट, बलात्कार बढ़ा है। यूपी में कानून व्यवस्था का सवालों के घेरे में है। उप्र में मंत्रियों के इस्तीफे और विभाग बदलना भ्रष्टाचार बता रहा है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि ईडी व सीबीआई के डर से लोकतंत्र चलाया जा रहा है। बीजेपी के पास हमेशा ध्यान हटाने वाला मुद्दा रहता है। जबकि राजधानी में चारो तरफ गैर कानूनी काम हो रहे हैं। सरकार एक बार में सूची क्यों नहीं देती कि उत्तर प्रदेश में कितने अपराधी हैं और कितनों पर इनाम हैं।

अखिलेश ने कहा कि पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या करने वालों का स्वागत किया जा रहा है। जबकि मानवाधिकार के सबसे ज्यादा नोटिस उत्तर प्रदेश को मिले हैं। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों के आने पर गोमती रिवरफ्रंट की लाइट जला दी जाती है और उनके जाने के बाद लाइट बुझा दी जाती है। सरकार तो गौ माता को भी नहीं बचा पा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments