Tuesday, March 10, 2026
Homeखास खबर‘मोदी सही कहते हैं’ वाले बयान पर फंसे शशी थरूर, कांग्रेस ने...

‘मोदी सही कहते हैं’ वाले बयान पर फंसे शशी थरूर, कांग्रेस ने मांगी सफाई


कन्नूर। केरल के तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से सांसद शशि थरूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करना भारी पड़ गया है। राज्य की केरल ईकाई के अध्यक्ष मुलापल्ली रामचंद्र ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। कन्नूर में रामचंद्र ने कहा, हम थरूर से प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करने को लेकर स्पष्टीकरण चाहते हैं। उनके स्पष्टीकरण के आधार पर ही भविष्य की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

हाल ही में कुछ लोगों के ट्वीट का जवाब देते हुए थरूर ने कहा था, ‘जैसा कि आप जानते हैं, मैं छह साल से यह दलील देते आ रहा हूं कि मोदी जब भी कुछ अच्छा कहते हैं या सही चीज करते हैं तो उनकी तारीफ करनी चाहिए। ऐसा करने के बाद जब हम उनकी गलतियों की आलोचना करेंगे तो हमारी बात की विश्वसनीयता बढ़ेगी। मैं विपक्ष के उन लोगों का स्वागत करता हूं जो मेरे विचार से मिलती-जुलती बात कर रहे हैं।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments