Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरबसपा अध्यक्ष मायावती ने इसरो वैज्ञानिकों की करी सराहना

बसपा अध्यक्ष मायावती ने इसरो वैज्ञानिकों की करी सराहना


लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने चन्द्रयान-2 मिशन के लिए इसरो वैज्ञानिकों की सराहना की है। मायावती ने लिखा कि चांद पर कदम रखने के लिए चन्द्रयान-2 मिशन ने समस्त भारतीय जनमानस को रोमांचित किया है। इस सम्बंध में भारतीय वैज्ञानिकों खासकर ’इसरो’ के वैज्ञानिकों ने अबतक जो भी सफलता प्राप्त की है वह गर्व करने लायक है व उसकी सराहना की जानी चाहिए।

मायावती ने आगे लिखा कि साथ ही, आगे बढ़ते रहने के लिए यह जरूरी है कि निराशा, हताशा व दुःखी कतई न हों और यह भी याद रहे कि ’गिरते हैं शहसवार मैदान-ए-जंग में, वह तिफ्ल (बच्चा) क्या गिरे जो घुटनों के बल चले’। वैज्ञानिकों को देशहित में काम करते रहने के लिए उनके हौंसले बढ़ाते रहने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments