Monday, March 9, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचाररानू मंडल के नए सॉन्ग का यूट्यूब पर जबरदस्त धमाका, वीडियो एक...

रानू मंडल के नए सॉन्ग का यूट्यूब पर जबरदस्त धमाका, वीडियो एक करोड़ के पार

दिल्ली पश्चिम बंगाल की रानू मंडल  के पहले गाने ‘तेरी मेरी कहानी’ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है. ये गाना सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड भी कर रहा है. बता दें सोशल मीडिया सेंसेशन बनने से पहले रानू मंडल राणाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजारा करती थीं. वहीं से ही उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह लता मंगेशकर का गाना श्एक प्यार का नगमा हैश् गा रही थीं. यहीं से उनकी आवाज को पहचान मिली और आखिरकार बॉलीवुड में भी उनकी एंट्री हो गई. फिल्म इंडस्ट्री में रानू मंडल का पहला गाना भी रिलीज हो चुका है.

रानू मंडल का पहला गाना ‘तेरी मेरी कहानी’  फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. ये गाना 11 सितंबर को रिलीज हुआ था. केवल चार ही दिनों में रानू मंडल के डेब्यू गाने को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यूट्यूब पर रानू मंडल और हिमेश रेशमिया का ये गाना दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.

बता दें कि रानू मंडल ने ‘तेरी मेरी कहानी’ के अलावा हिमेश  रेशमिया के साथ दो और गाने गाए हैं, जिसमें ‘आदत…’ और ‘आशिकी में तेरी…’ शामिल है. रानू मंडल और हिमेश रेशमिया की मुलाकात सोनी टीवी के शो सुपरस्टार सिंगर के मंच पर हुई थी. उस मंच पर ही रानू मंडल का गाना सुनकर हिमेश इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने रानू मंडल से अपनी फिल्म हैप्पी हार्डी और हीर में गाना गाने का अनुरोध भी किया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments