Monday, March 9, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारहिंदू सेना ने बाबर रोड के साइन बोर्ड पर पोती कालिख, रखी...

हिंदू सेना ने बाबर रोड के साइन बोर्ड पर पोती कालिख, रखी नाम बदलने की मांग

बाबर रोड के बोर्ड पर हिंदू सेना ने पोती कालिख

दिल्ली। दिल्ली के बाबर रोड पर शनिवार सुबह हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने साइन बोर्ड पर कालिख पोतकर इस मार्ग का नाम बदलने की मांग की। हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने बंगाली मार्केट स्थित बाबर रोड के बोर्ड को काला कर दिया। उन्होंने मांग की कि विदेशी आक्रमणकारी बाबर के नाम पर इस रोड का नाम नहीं रखा जाना चाहिए।

भारत में असंख्य महापुरुष हैं किसी के नाम पर भी इस मार्ग का नाम रखा जा सकता है। उन्हीं में से किसी पर बाबर रोड का नाम बदलकर रखा जाए। हिंदू सेना ने मांग की ये देश श्रीराम, श्रीकृष्ण और महाऋषि वाल्मिकि और संत रविदास का है, बाबर जैसे अत्याचारी का नहीं। इसलिए इस रोड का नाम बदला जाना चाहिए।

अंग्रेज या मुगल शासकों के नाम पर रखे मार्गों का नाम बदलने की मांग अक्सर ही उठती रहती है। पहले भी ऐसी मांगों के चलते औरंगजेब मार्ग का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments